Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > बिजनेस

बड़ी गिरावट सोना और चांदी में

10 दिन में चांदी 27 हजार सस्ती, सोना भी 8 हजार टूटा, क्या अब है मौका...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। 10 दिनों में सोना 8 हजार और चांदी 27 हजार सस्ती हुई।


10 दिन में चांदी 27 हजार सस्ती सोना भी 8 हजार टूटा क्या अब है मौका

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,090 रुपए की भारी गिरावट आई, जिसके बाद 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी 9,658 रुपए टूटकर 2.36 लाख रुपए प्रति किलो रह गई।

10 दिन में चांदी 27 हजार रुपए सस्ती

31 मई को चांदी का भाव 2.63 लाख रुपए प्रति किलो था, जो अब घटकर 2.36 लाख रुपए रह गया है। यानी महज 10 दिनों में चांदी में करीब 27 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।उधर, इसी अवधि में सोना भी लगभग 8 हजार रुपए सस्ता हो चुका है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी बाजार की नजरें कीमतों की अगली दिशा पर टिक गई हैं।

ऑलटाइम हाई से 1.50 लाख रुपए टूटी चांदी

इस साल की शुरुआत में सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुए थे।

धातु

31 दिसंबर 2025

ऑलटाइम हाई

वर्तमान भाव

कुल गिरावट

सोना (10 ग्राम)

1.33 लाख

1.76 लाख

1.48 लाख

28 हजार

चांदी (1 किलो)

2.30 लाख

3.86 लाख

2.36 लाख

1.50 लाख

29 जनवरी 2026 को चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। वहां से अब तक करीब 1.50 लाख रुपए की गिरावट आ चुकी है।

आखिर क्यों टूट रहे हैं सोना-चांदी?

आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के दौरान निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भागते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है।

1. निवेशकों का कैश पर फोकस

मिडिल ईस्ट में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशक नकदी को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई बड़े निवेशक सोना-चांदी बेचकर लिक्विड फंड तैयार कर रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नकदी उपलब्ध रहे।

2. रिकॉर्ड तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग

जनवरी में सोना और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाई छुई थी। इसके बाद बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। बाजार में सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना और गिरावट तेज हो गई।

शेयर बाजार में भी तेजी

कीमती धातुओं में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। मंगलवार को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 74,400 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 150 अंक की बढ़त के साथ 23,400 के आसपास पहुंच गया। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई।