SwadeshSwadesh

यशवंत सिन्हा को टीएमसी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Update: 2021-03-15 12:45 GMT

कोलकाता। तृणमूल में शामिल हुए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। उन्हें टीएमसी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर भी नियुक्त किया है। कोलकाता में तृणमूल दफ्तर में यशवंत सिन्हा ने पिछले ही हफ्ते पार्टी की सदस्यता ली थी।

सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं। तृणमूल की सदस्यता लेते समय यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं, यशवंत सिन्हा ने यहां तक कह दिया था कि आज के समय में न्यायपालिका समेत कई लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो गई हैं। तृणमूल सूत्रों ने बताया कि सिन्हा को जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे बखूबी निभाने का आश्वासन उन्होंने दिया है।

Tags:    

Similar News