सौरव गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से की मुलाकात, राजनीति में आने की अटकलें तेज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की सराहना की थी और सौरभ ने ममता की सराहना करना जारी रखा था

Update: 2023-01-16 14:22 GMT

कोलकाता।  भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली सोमवार शाम अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे। उन्होंने सचिवालय में क़रीब 15  मिनट तक बैठक की है।दोनों की बैठक के बाद से  सौरव गांगुली के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही है।   

इस मामले में ममता के करीबी सूत्रों ने बताया कि नए साल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली की मुलाकात नहीं हुई थी।  इसीलिए वह शिष्टाचार भेंट करने आए थे।  इससे पहले वह पिछले साल शिष्टाचार के तौर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बंगाल आए थे तब उन्होंने सौरव गांगुली से मुलाकात की थी। उस समय इस बात की भी चर्चा चली थी कि गांगुली राजनीति में आ सकते हैं। उसके बाद भी विभिन्न मंचों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की सराहना की थी और सौरभ ने ममता की सराहना करना जारी रखा था।

Tags:    

Similar News