SwadeshSwadesh

पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री पर बम से हमला, ममता बनर्जी ने साजिश करार दिया

Update: 2021-02-18 10:39 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार में श्रम मंत्री किर हुसैन पर मुर्शिदाबाद जिले के निमतिता स्टेशन पर बुधवार रात बमबारी हुई है। घटना में मंत्री और उनके कई अन्य सहयोगी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले से राजनीतिक घमासान और तेज गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस हमले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।

मंत्री जाकिर हुसैन को कोलकाता के अस्पताल में देखने पहुंचीं मुख्यमंत्री ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा की जाकिर हुसैन पर रेलवे परिसर में हमला हुआ है। ऐसे मामलों में केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीँ भाजपा और कांग्रेस ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये है।  

मंत्री कोलकाता रेफर - 

सूत्रों के अनुसार कल कोलकाता से लौटते समय मुर्शिदाबाद के निमातिता स्टेशन पर राज्य के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन पर बम फेंका गया था। घायलों को तुरंत जंगीपुर अस्पताल पहुंचाया गया था। मुर्शिदाबाद के अस्पताल से कोलकाता रेफर कर दिया गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह 5:00 बजे महानगर के राजकीय एसएसकेएम अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। यहां उनके इलाज के लिए गठित चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया है।

मंत्री ने हमले की जताई थी आशंका - 

मंत्री पर हमले को लेकर राजनीतिक तकरार बढ़ गया है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे कौन है। सूत्रों के अनुसार, मंत्री ने राज्य सरकार के पास जिले के पशु तस्करों का विरोध करते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। क्षेत्र के कुछ व्यापारियों के साथ भी उनका विवाद था। जाकिर हुसैन ने पहले रघुनाथगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उनपर हमला किया जा सकता है। आखिरकार यह डर बुधवार को सच साबित हो गया।


Tags:    

Similar News