Nautapa 2025: कब से शुरू हो रहे हैं नौतपा? जानिए इस दौरान क्या करें क्या न करें…

Update: 2025-05-20 01:27 GMT

नौतपा नौ दिनों की वह अवधि होती है जो हर साल सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर शुरू होती है। सनातन धर्म के अनुसार यह समय गर्मी और सूर्य की प्रचंड तपिश के लिए प्रसिद्ध होती है। जैसे ही सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में आता है नौतपा समाप्त हो जाता है। इन नौ दिनों में हमें क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए? इस साल नौतपा कब है? आइए आपको बताते हैं इन सारे सवालों का जवाब…

कब है नौतपा?

ज्येष्ठ का महीना भीषण गर्मी का होता है।हैं। इसी मास में सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौतपा की शुरुआत होगी। ज्योतिष के अनुसार साल 2025 में सूर्य देव 25 मई को सुबह 3:27 पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में 25 मई से लेकर 8 जून तक की समयवधि नौतपा की रहेगी।

नौतपा में क्या करना चाहिए-

  • नौतपा के दौरान महिलाओं को अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगानी चाहिए क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है।
  • इस अवधि में सूर्यदेव की पूजा करना लाभकारी होता है।
  • इन दिनों सूती वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • नौतपा के इन नौ दिनों में पेड़-पौधे लगाने और उन्हें सींचने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
  • स्कंद पुराण के अनुसार नौतपा के दिनों में गरीब और जरूरतमंदों में ऐसी चीजों का दान करना चाहिए जो उनके लिए उपयोगी हो अर्थात् गर्मी से राहत देती हो।
  • नौतपा या ज्येष्ठ के समय अन्न, जल, सत्तू, पंखा, घड़ा, मौसमी फल, वस्त्र, छाता और जूते, चप्पलों का दान करना शुभ होता है, इससे ग्रहों के अशुभ दोष दूर होते हैं।

नौतपा में क्या नहीं करें-

  • इस दौरान बिना कुछ खाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • तली, भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • बासी भोजन के सेवन से भी बचना चाहिए।
Tags:    

Similar News