Shahi Masjid Name Changed: संभल की शाही मस्जिद का बदला नाम, अब कहलाएगी जुमा मस्जिद

Update: 2025-04-08 07:03 GMT

Sambhal Shahi Masjid Name has been Changed : संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के विवादित स्थल का नाम शाही जामा मस्जिद का नाम बदल दिया गया है। अब इसे जुमा मस्जिद के नाम से जाना जायेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा बोर्ड लगवाने के लिए तैयार कर लिया गया है। जल्दी ही बोर्ड लगवा दिया जाएगा।

ASI ने बताया है कि अब से ये ऐतिहासिक स्थल शाही जामा मस्जिद नहीं बल्कि जुमा मस्जिद के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए जल्दी ही बोर्ड भी लगेगा। बता दें कि, इस विवादित ढांचे का मामले इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मस्जिद की रंगाई-पुताई मस्जिद कमेटी द्वारा कराई गई थी।

जानकारी के अनुसार, ASI ने इस मस्जिद के संरक्षित स्मारक की पहचान स्पष्ट करने के लिए फैसला किया है। इसके लिए नीले रंग का नया बोर्ड बनकर तैयार भी हो चुका है। जल्द ही एएसआई की टीम विवादित स्थल के बाहर ये बोर्ड लगवा देगी।

बताया जा रहा है कि, नए नाम वाला बोर्ड पुलिस चौकी में रखा गया है। यह वहीं पुलिस चौकी है जो मस्जिद के पास ही बनाई जा रही है। इस बोर्ड में जामा मस्जिद की जगह जुमा मस्जिद बताया गया है। इसके साथ ही इस बोर्ड पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षित स्मारक, जुमा मस्जिद, संभल, लिखा हुआ है। 

अब इस संपत्ति की पहचान हो गई है। नीले रंग के बोर्ड से न केवल औपचारिक पहचान होती है बल्कि आम जनता को भी स्पष्ट संदेश है कि यह इमारत एएसआई के अधीन संरक्षित स्मारक है। अब ऐसे में इस विवादित स्थल की निगरानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाएगा। 


Tags:    

Similar News