MP Cold Update: मध्य प्रदेश में बढ़ा तापमान, 24 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें भोपाल IMD का ताजा अपडेट

Update: 2025-01-23 03:03 GMT

MP Cold Weather Update

MP Cold Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों से दिन और रात का मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते दिन में तीखी धूप और रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। फिलहाल प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का अब 24 जनवरी के बाद ठंड का अनुभव किया जा सकता है। 26 से 27 जनवरी को शीतलहर तो कहीं कोल्ड डे भी हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। दो पश्चिमी विक्षोभों के एक साथ सक्रिय होने के कारण यह बदलाव हो रहा है। इन विक्षोभों के असर से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में फिर से ठंडक का दौर आ सकता है।

अगले 72 घंटों में मौसम में बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जनवरी का आखिरी सप्ताह ठंड के चरम का समय होता है और इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है। अगले 72 घंटों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 या 25 जनवरी से ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है। पिछले दस सालों में 6 बार जनवरी के अंत में न्यूनतम तापमान 21 से 30 जनवरी के बीच सबसे कम दर्ज किया गया है। 

कहाँ कितना था तापमान

प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में पचमढ़ी ने रात का सबसे कम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया। इसके अलावा कल्याणपुर में 7.9 डिग्री, गिरवर में 8.6 डिग्री, मंडला (Mandla) में 8.8 डिग्री और मलाजखंड में 9.4 डिग्री दर्ज हुआ।

वहीं भोपाल , इंदौर , उज्जैन और ग्वालियर जैसे शहरों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अन्य शहरों में तापमान सामान्य रहा। बुधवार को ग्वालियर, मुरैना और इंदौर जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। 


Tags:    

Similar News