लखनऊ। लखनऊ में हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रतिनिधि सभा में कुंवर हरिवंश सिंह को पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ यह अधिवेशन ऐतिहासिक, गरिमामय एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुए।
यह संगठनात्मक पुनर्गठन समाज को नई ऊर्जा और स्पष्ट दृष्टि देने में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। मंच से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ में विशाल महाराणा प्रताप भवन बनवाने के लिए भूदान करने की घोषणा की। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने निर्माण खर्च उठाने की बात कही।
सभागार में बने भव्य मंच पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें प्रमुख रूप में सांसद जगदंबिका पाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक दातागंज राजीव कुमार 'बब्बू भैया', विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह 'प्रिंस', विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू', विधायक मथुरा मेघश्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान एवं अवनीश सिंह चौहान मौजूद रहे।
विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने भी ओजस्वी भाषण से किस संगठन को बल प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु कुंवर हरिवंश सिंह के नाम का प्रस्ताव पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह ने प्रस्तुत किया। यह प्रस्ताव सभा में भारी समर्थन के साथ पारित हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई। महेंद्र सिंह एवं टीपी सिंह ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों के रूप में दायित्व का निर्वहन किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए राघवेंद्र सिंह 'राजू' एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के लिए पुनः बच्चन सिंह राणा पर भरोसा जताया गया। उनके नाम का प्रस्ताव डॉ.भगवत राजपूत एवं अवधेश गौतम ने किया, जिसका समर्थन वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।
भगवा साफा में दिखा लघु भारत का दृश्य : 27 प्रदेशों से आए क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों को भगवा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया था। सभागार में भगवा पगड़ी बांधे लघु भारत नजर आया। प्रमुख प्रतिनिधियों में वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह 'राजू' एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय वीरांगना अध्यक्ष नीतू सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री इंजीनियर भुनेश्वर सिंह, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री यशपाल सिंह, अमरेश्वर सिंह 'बबलू', सितेश सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज सिंह 'पप्पू', बच्चन सिंह राणा, केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौड़, एसएन सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, विनोद सिंह, शिव सिंह, रानी टोंक नीता सोडा कंवर, अवध प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह परमार, रोहतास सिंह चौहान, निहाल सिंह चौहान, संगठन मंत्री इंजीनियर भुनेश्वर सिंह, डॉ.भगवत राजपूत, पप्पू सिंह, महिला आयोग की सदस्य रीना शाही, पप्पू सिंह, वीरपाल भदौरिया शामिल थे।
कुंवर हरिवंश सिंह पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित: पहली बार प्रतिनिधि सभा में खुला अधिवेशन रखा गया, इससे समाज में बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई। निर्वाचन अधिकारी ठाकुर एनपी सिंह, कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र सिंह 'राजू', अवध प्रांत अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह परमार ने निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।