माघ मेला: सीएम योगी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Update: 2026-01-10 06:02 GMT

माघ मेला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम पर पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई. सीएम योगी ने तीन बार संगम में डुबकी लगाई और संगम नोज के पास सतुआ बाबा के साथ बोटिंग भी की. मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पांच डुबकी लगाईं, जबकि विधायक नंद गोपाल नंदी ने सात बार संगम में स्नान किया। इस शुभ अवसर पर सभी ने गंगा की महिमा का आह्वान करते हुए धार्मिक परंपरा का पालन किया।

गंगा पूजन और मंदिर दर्शन

संगम नोज पर स्नान के बाद योगी आदित्यनाथ ने गंगा पूजन किया और श्री लेटे हनुमान जी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए. इसके बाद सीएम योगी जगद्गुरु महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने साधु-संतों के साथ भोजन किया। इसके बाद आईसीसीसी सभागार में माघ मेले की समीक्षा बैठक की जाएगी। इस बैठक में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

माघ मेला में श्रद्धालुओं का सैलाब

कड़ाके की ठंड के बावजूद माघ मेला श्रद्धालुओं से भरा पड़ा है। रोजाना लगभग 10 लाख लोग संगम में स्नान करते हैं। संगम की रेती पर साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासियों का डेरा जमा हुआ है.

माघ मेला विदेशी श्रद्धालुओं को भी लुभा रहा

माघ मेला केवल भारतीयों तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी यहां आकर भारतीय संस्कृति का आनंद ले रहे हैं. माघ मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।

Similar News