लखनऊ: किसान पथ पर चलती बस में आग, 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Update: 2025-05-15 02:38 GMT

किसान पथ पर चलती बस में आग, 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

उत्तरप्रदेश। लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में उस वक़्त अफरा-तफरी मच गई जब सुबह 5 बजे एक चलती बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। अचानक बस में आग लगाने से 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। आग इतनी जल्दी फैली कि, किसी को बचने का मौका भी नहीं मिला।

बस में आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर फरार हो गए जबकि कई यात्री फंसे रह गए। आग लगाने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

जलती हुई बस के कई वीडियो सामने आए हैं। बस में आग कैसे लगी इसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है। डबल डेकर बस में कुल 60 यात्री सवार थे। मिनटों में यह बस जलकर खाक हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बस में आग लगने की सूचना सड़क से गुजर रहे लोगों ने दमकल और पुलिस को दी।

सीएम ने लखनऊ में बस में आग लगने से हुए हादसे पर संज्ञान लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

लखनऊ साउथ डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, "आज सुबह मोहनलालगंज थाने को सूचना मिली कि बेगूसराय, बिहार से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में आग लग गई है। दुर्भाग्य से आग में बिहार के पांच लोगों की मौत हो गई। जिन यात्रियों को बचा लिया गया है, उन्हें उनके घर भेजा जा रहा है। बस में करीब 70 लोग सवार थे। मरने वालों में दो बच्चे और दो महिलाएं हैं।"

देखिये वीडियो :

Tags:    

Similar News