लव जेहादी आशिक़ ने प्रेमिका की सहेली पर किया जानलेवा हमला: पुलिस अभिरक्षा से भागा तो खाकी की गोली से हुआ जख्मी…
अंबेडकरनगर। जूनूनी आशिक ने प्रेमिका की सहेली पर धारदार हथियार से सरेआम जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस अधीक्षक से जब वह भागने लगा तो पुलिस ने गोली मार कर उसे जख्मी कर दबोच लिया।
बताया गया कि टाण्डा नगर के फत्तूपट्टी निकट शिवम नर्सिग होम मोड़ के पास असगर पुत्र सालकीन निवासी गख्खासराय राजघाट छज्जापुर ने धारदार चाकू (उस्तरा) से आरती निवासी चिलमा जनपद बस्ती के गले व हाथ पर वार कर हत्या का प्रयास किया। जिससे अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल आरती ने जहां भाग कर अपनी जान बचाई। उधर भीड़ ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दिया।
बताया गया आरती अपनी सहेली के साथ सिंह ट्रेड्स (किताब कॉपी की दूकान) पर काम करती है। गुरुवार रात्रि 08 बजे दोनों सहेली काम से वापस लौट रही थी तभी जूनूनी आशिक ने आरती पर हमला कर दिया। आशिक असगर नशे की हालत में था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका को आरती उसके खिलाफ भड़काती थी जिससे नाराज़ होकर आरती को जान से मारने का प्रयास किया।
बात यह भी गौर करने की है कि प्रेमिका की सहेली पर जानलेवा हमला करने वाला असगर पुलिस अधीक्षक से भगाने के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाते समय शातिराना फिल्मी अंदाज़ में एक सिपाही की बंदूक लेकर भागने का प्रयास किया और जब पुलिस ने रोका तो फायर करने लगा। जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में टाण्डा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने असगर के पैर में गोली मार कर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।