भामाशाह सम्मान से अलंकृत होंगे सर्वोच्च कर देने वाले व्यापारी: जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ में आज मानेगा व्यापारी कल्याण दिवस

लखनऊ। भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाएगा।

Update: 2025-06-27 16:58 GMT

लखनऊ। भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही, समाज के लिए विशेष योगदान देने वाले अन्य व्यापारियों को भी मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। इस मौके पर योगी सरकार ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत गर्ग और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा ने दारुलशफा स्थित कार्यालय पर व्यापारी कल्याण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बैठक की। संदीप बंसल ने बताया कि संगठन के विशेष प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष व्यापारी कल्याण दिवस की घोषणा की थी। इसके क्रम में सभी जनपदों में दानवीर भामाशाह जयंती मनाई गई थी। इस वर्ष संगठन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि स्वयं शामिल हों। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, जिसे उन्होंने मान लिया।

रविकांत गर्ग ने बताया कि इसी कड़ी में भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस लोक भवन में किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। इस दौरान उत्कृष्ट व्यापारी भामाशाह सम्मान दिया जाएगा। दानवीर भामाशाह अभिषेक प्रदर्शनी भी लगेगी। सभी जनपदों में व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाएगा। लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। सैकड़ों विशिष्ट व्यापारी समारोह में शामिल होने के लिए अत्यंत उत्साह के साथ लखनऊ पहुंच रहे हैं।

Tags:    

Similar News