कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी का मामला: मंत्री विजय शाह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, FIR को दी है चुनौती

Update: 2025-05-19 04:49 GMT

Supreme Court

मध्यप्रदेश। कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवादास्पद बयान के लिए FIR का सामना कर रहे मंत्री विजय शाह की याचिका पर आज (19 मई) सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। विजय शाह ने FIR को चुनौती दी है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मंत्री की विवादित टिप्पणी पर स्वसंज्ञान लेने के बाद पुलिस को FIR करने का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई 19 मई तक स्थगित कर दी थी। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट द्वारा स्वसंज्ञान लिए जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर के खिलाफ विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिस तरह की FIR दर्ज हुई थी हाईकोर्ट उससे संतुष्ट नहीं था।

हाईकोर्ट को इस बात को लेकर संशय में है कि पुलिस ठीक से जांच करेगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि, हम जांच की निगरानी करेंगे। आज (16 मई) सुप्रीम कोर्ट में विजय शाह की उस याचिका पर सुनवाई होनी है जिसमें उन्होंने FIR को चुनौती दी है। 15 मई को सुप्रीम कोर्ट, विजय शाह को उनके गैरजिम्मेदाराना बयान पर फटकार लगा चुका है। सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई में स्पष्ट होगा कि, ऐसे बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट क्या रुख अपनाता है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में कहा था कि, "न्यायपालिका ने जो आदेश दिया है, हमारी सरकार ने उसका यथायोग्य तरीके से पालन किया है। और न्यायालय जो कहेगा हम उस हिसाब से चलते जाएंगे। कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले, कांग्रेस के सारे मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस केवल बात ही कर सकती है। उसके आचरण में केजरीवाल का साथ चुनाव में लड़कर कदम से कदम मिलाकर दिया। वह तो मुख्यमंत्री होते जेल में गए थे। कांग्रेस कहां गई थी उस समय? कांग्रेस जिस मुंह से बोल रही है, कांग्रेस को तो अधिकार ही नहीं है बोलने का। कांग्रेस ने जितनी बेशर्मी की हदें पार की हैं, आज तक किसी ने नहीं की।"

Tags:    

Similar News