अपनी दादी की तस्वीर पर जूते पहनकर पुष्पांजलि...मुझे जचा नहीं: राहुल गांधी के बर्ताव पर सीएम मोहन यादव ने उठाए सवाल

Update: 2025-06-03 07:44 GMT

मध्यप्रदेश। संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी भोपाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके की। कार्यक्रम की शुरुआत में ही राहुल गांधी विवादों में घिर गए। आरोप लगाया जा रहा है कि, राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अपमान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में बयान जारी कर नाराजगी जताई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, " वे यहां आए हैं, लोकतंत्र में सभी को अधिकार है। उन्होंने अपनी दादी को पुष्पांजलि अर्पित की लेकिन उन्होंने जूते नहीं उतारे। यह मुझे जचा  नहीं। ये हमारे संस्कार नहीं। मैं अपनी ओर से कहना चाहता हूँ कि, यह संस्कृति के अनुरूप नहीं है। राजनीतिक रूप से भाजपा ने अपने संस्कारों से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। यहां हमारे अलावा किसी की दाल नहीं गलेगी।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मामले पर कहा, "राहुल गांधी ने जूते पहन व फूल फेंककर जिस तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की,इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं। जिसे अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है; ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है।"

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भोपाल स्थित इंदिरा भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित संगठन सृजन अभियान की बैठक का आगाज हुआ। यह बैठक राहुल गांधी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में राजनीतिक मामलों की समिति के साथ संगठन की मजबूती और दिशा पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का राहुल गांधी और कांग्रेस पर ज़ुबानी हमला :

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राहुल गांधी :

Tags:    

Similar News