MP News: कटनी के बड़े उद्योगपति अजय घई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

Update: 2025-07-04 08:52 GMT

अहमदाबाद के बगोदरा गांव में सामूहिक आत्महत्या, एक ही कमरे में मिली 5 लोगों की लाश

MP News : मध्यप्रदेश। कटनी के बड़े उद्योगपति अरिंदम होटल के चेयरमैन अजय गेई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे माधव नगर गेट समीप अपने निवास पर उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया है। अजय ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर से खुदको गोली मारी है।

पिछले कुछ दिनों से परिवार में कुछ विवाद चल रहा था, जिसको लेकर अजय गेई परेशान रहते थे। गुरुवार को भी कोई बात हुई, उसके बाद उन्होंने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त अजय के भाई उद्योगपति मनीष गेई घर पर नहीं थे। पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि, रात्री में हमें यह सूचना मिली थी कि, अजय गेई ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही हमारी टीम रवाना होगी। हमारे पहुंचने से पहले ही अजय गेई के परिजनों ने खिड़की का कांच तोड़ा और कमरे के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अजय गेई को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर्स ने जांच के बाद अजय गेई को मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

परिजनों द्वारा बताया गया कि, पांच - छः साल पहले अजय गेई का एक ऑपरेशन हुआ था। वे अपने स्वास्थ को लेकर परेशान रहते थे। कई समय से डिप्रेशन में भी थे।

Tags:    

Similar News