Indore Gang War: आजाद नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शाकिर काला गिरफ्तार

Update: 2025-04-21 03:46 GMT

Indore Gang War

Indore Gang War : मध्यप्रदेश। आजाद नगर गोलीकांड मामले में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने मुख्य आरोपी शाकिर काला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मोइन, हेमू ठाकुर और चिंटू ठाकुर अब भी फरार हैं। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि, मामले में जल्द ही बड़े खुलासे किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर थाना क्षेत्र के नूरी नगर में 13 अप्रैल को दो गुंडों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया था। एक गुंडा जिसका नाम जितेंद्र यादव था, उस पर शाकिर काला ने गोलियां चला दी थी। इस गोलीकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घायल जितेंद्र यादव को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। जितेंद्र पर पहले भी इस तरह के हमले हुए हैं।

पुलिस द्वारा बताया गया था कि, जितेंद्र यादव और शाकिर काला दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों ही उज्जैन के भैरवगढ़ जेल में सजा काट चुके हैं। जितेंद्र यादव एक हत्या के मामले में जेल में था। कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था। मौका पाकर शाकिर काला ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

गोलीकांड में जितेंद्र यादव की पीठ पर गोलियां लगी थी। फायरिंग के बाद शाकिर काला मौके से फरार हो गया था। अब उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।पूछताछ जारी है। जितेंद्र पर हमला क्यों किया गया जल्द ही इस सवाल का जवाब भी मिल जाएगा।

Tags:    

Similar News