भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया रेप और सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार: नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का आरोप
भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया रेप और सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार
मध्यप्रदेश। जबलपुर में भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया रेप और सेक्स रैकेट चलाए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता असम की रहने वाली है। उसका आरोप है कि, अतुल चौरसिया ने उसे नौकरी का झांसा दिया और उसे होटल में बंधक बनाकर जिस्म फरोशी के धंधे में धकेल दिया। गढ़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता ने बताया कि, अतुल चौरसिया ने उसे होटल में मैनेजर की नौकरी देने का झांसा दिया। साल 2024 में उसे जबलपुर बुलाया और उसको होटल ले गया। वहां बंधक बनाकर रखा और शारीरिक शोषण किया। उसका आरोप है कि, अतुल चौरसिया ने उसे जिस्म फरोशी का धंधा करने के लिए भी मजबूर किया।
अतुल चौरसिया पुलिस की गिरफ्त्त में है जबकि उसका एक साथी फरार है। पीड़िता ने बताया कि, पहले चौरसिया ने उसके साथ रेप किया और बाद में होटल में आने वाले लोगों के पास भेजा। पीड़िता ने एक साल तक कैद में रखने की बात कही है। उसने यह भी बताया कि, चौरसिया ने उसे न तो होटल के बाहर जाने दिया और न ही उसे पैसे दिए। पीड़िता किसी तरह बचकर पुलिस के पास पहुंची।
पुलिस ने जब इस मामले में संज्ञान लिया तो पता चला कि, अतुल चौरसिया अपने साथियों के साथ मिलकर असम, बिहार, महाराष्ट्र, और दिल्ली जैसे राज्यों से युवतियों को बुलाता था। लड़कियों को नौकरी देने का झांसा दिया जाता था। पुलिस इस रैकेट के मेटवर्क और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
जांच में यह भी पता चला है कि, आरोपी जबलपुर के गांधी वार्ड से भाजपा का मंडल अध्यक्ष रह चुका है। गढ़ा क्षेत्र में उसका एक होटल भी है। जिस चौरसिया अपने दोस्त के साथ मिलकर चलाता था।
एएसपी आनंद कलदगी ने कहा, "इस (अतिथि) होटल में काम करने वाली एक महिला ने कुछ दिन पहले गढ़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। अतिथि होटल में दो लोग थे। अतुल चौरसिया, एक 32 वर्षीय व्यक्ति और उसके साथ शीतल। ये दोनों लोग पूर्वोत्तर, असम और मेघालय से कई महिलाओं को लेकर आए थे। इनमें से एक महिला ने गढ़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इन महिलाओं को असम और पूर्वोत्तर से लाया गया था और उनसे जबरन सेक्स वर्क करवाया जा रहा था।"