MP News: नगरीय निकायों के 9 पार्षद के उप निर्वाचन परिणाम घोषित, 6 पर खिला कमल, पंजा को 3
नगरीय निकायों के 9 पार्षद के उप निर्वाचन परिणाम घोषित, 6 पर खिला कमल, पंजा को 3
भोपाल। 9 नगरीय निकायों में आज (10 जुलाई) एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किये गये हैं। घोषित परिणामों में 6 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के और 3 पार्षद इंडियन नेशनल कांग्रेस के हैं।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है। वार्ड भोपाल के वार्ड 7, सिवनी के 11, इंदौर के वार्ड 7, गौतमपुरा के वार्ड 15, बिछिया के वार्ड 13, शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 , छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 समेत पन्ना के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 उप निर्वाचन हुआ था।
ये हैं नगरीय निकायों के 9 पार्षद के उप निर्वाचन परिणाम :
भोपाल जिले के नगरीय निकाय बैरसिया के वार्ड 7 में भारतीय जनता पार्टी की शाइस्ता सुल्तान।
नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की निधि।
इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की हसीना। नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड 15 में भारतीय जनता पार्टी के शंकरलाल।
मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड 13 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की राजकुमारी धुर्वे।
शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी।
छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भारतीय जनता पार्टी की निकिता बरखे।
खरगोन जिले के नगरीय निकाय भीकनगाँव के वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी की कमलेश कौशल विजयी हुईं।
पन्ना के वार्ड 13 में निर्विरोध निर्वाचन :
इसके अलवा पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।