BHOPAL: मछली गैंग से जुड़ा माज खान लव जिहाद मामले में गिरफ्तार

Update: 2026-02-09 06:45 GMT

11वीं की छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई

राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान के छोटे भाई माज खान को रविवार को खानूगांव लव जिहाद मामले में गिरफ्तार किया है। 2 जनवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि खानूगांव इलाके में कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मददगार हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे ने माज खान को पेश कराने और बिना रिमांड लिए जेल भिजवाने की डील के आरोप में कोहेफिजा थाने के हेड कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि ज्ञानेंद्र ने पूरी डील एक आलीशान होटल में की थी। ज्ञानेंद्र के संदिग्ध आचरण के चलते टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला ने 7 फरवरी को उसके खिलाफ प्रतिवेदन डीसीपी को सौंपा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।

वीडियो दिखाकर एक लाख की मांग

पीड़िता ने रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में 3 जनवरी को मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब रविवार को दूसरे आरोपी माज खान की गिरफ्तारी की गई है।

कार में किया था दुष्कर्म

रेप और लव जिहाद का आरोपी ओसाफ 12वीं क्लास का छात्र है। उसके पिता डॉक्टर जबकि मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल आता था। सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई।

Similar News