संगठनात्मक मजबूती की कवायद, सभी 62 जिलों के प्रभारी घोषित

Update: 2026-02-08 06:25 GMT

भोपाल में हाड़ा, इंदौर में सोलंकी, ग्वालियर नगर की कमान नेमा को

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। शनिवार शाम पार्टी ने मध्यप्रदेश के सभी 62 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी। यह निर्णय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा ली गई अहम बैठक के बीच सामने आया।

संभाग प्रभारियों की बैठक के बाद हुई घोषणा

दिल्ली में हुई बैठक में संभाग प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों पर चर्चा हुई। इसी क्रम में देर शाम जिलावार प्रभारियों की सूची जारी की गई।

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर की जिम्मेदारी तय

घोषणा के अनुसार जसवंत सिंह हाड़ा को भोपाल नगर और प्रदीप लारिया को भोपाल ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है। इंदौर नगर की जिम्मेदारी राजेश सोलंकी को दी गई है, जबकि इंदौर ग्रामीण के प्रभारी शैलेन्द्र डागा होंगे। ग्वालियर नगर की कमान गोपीकृष्ण नेमा को सौंपी गई है और ग्वालियर ग्रामीण के प्रभारी गोपाल आचार्य बनाए गए हैं।

शेष 56 जिलों में इन्हें बनाया प्रभारी

चम्बल संभाग

मुरैना- राजू बाथम

भिण्ड- हमीर सिंह पटेल

दतिया- गजेन्द्र सिकरवार

ग्वालियर संभाग

श्योपुर- कमल माखीजानी

शिवपुरी- डॉ. नंदकिशोर नापित

गुना- राजेन्द्र राजपूत

अशोकनगर- शैलेन्द्र जैन

सागर संभाग

सागर- लोकेन्द्र पाराशर

सागर ग्रामीण- सदानंद गौतम

टीकमगढ़- पुष्पेन्द्रनाथ पाठक

निवाड़ी- दीपक भदौरिया

छतरपुर- नीरज मनोरिया

दमोह- श्रीमती अर्चना सिंह

पन्ना- जाहर सिंह

रीवा संभाग

रीवा- रविन्द्र चौहान

मऊगंज- शशांक श्रीवास्तव

सतना- जी.एस. ठाकुर

मैहर- श्रीमती नंदिता पाठक

सीधी- नरेन्द्र त्रिपाठी

सिंगरौली- विनोद यादव

शहडोल संभाग

शहडोल- अभिलाष पाण्डेय

अनूपपुर- संजय साहू

उमरिया- राजेन्द्र पाण्डेय

जबलपुर संभाग

जबलपुर नगर- आलोक संजर

जबलपुर ग्रामीण- श्रीमती मनीषा सिंह

कटनी- सुजीत जैन

डिण्डौरी- कमल प्रताप सिंह

मण्डला- रमेश भटेले

नरसिंहपुर- शरद जैन

छिंदवाड़ा संभाग

बालाघाट- अभिलाष मिश्रा

सिवनी-अशोक रोहाणी

छिंदवाड़ा- आदित्य शुक्ला

पांढुर्णा- दीपांकर बैनर्जी

नर्मदापुरम संभाग

नर्मदापुरम- अलेकश आर्य

हरदा- डॉ. प्रभुराम चौधरी

बैतूल- सुदर्शन गुप्ता

भोपाल संभाग

रायसेन- सुश्री राजो मालवीय

विदिशा- सीताराम यादव

सीहोर- विकास वीरानी

राजगढ़- ध्रुवनारायण

इंदौर संभाग

धार- सुभाष कोठारी

धार ग्रामीण-राधेश्याम यादव

अलीराजपुर- दिलीप पटोरिया

झाबुआ- राजेन्द्र राठौर

निमाड़ संभाग

खण्डवा- अम्बाराम कराड़ा

बुरहानपुर- क्षितिज भट्ट

खरगोन- श्रीमती संगीता सोनी

बड़वानी- बाबूलाल यादव

उज्जैन संभाग

उज्जैन नगर- बजरंग पुरोहित

उज्जैन ग्रामीण- श्रीमती बबिता परमार

शाजापुर- प्रभुदयाल जाटव

आगर- जयदीप पटेल

देवास- धनंजय शर्मा

मंदसौर संभाग

रतलाम- विवेक जोशी

मंदसौर- दिलीप सकलेचा

नीमच- सुभाष पटेल

संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए प्रभारियों को जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, बूथ स्तर तक संवाद मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले दिनों में जिलों में दौरे और समीक्षा बैठकों का दौर भी शुरू होगा।

Similar News