Bhopal Accident: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Update: 2025-05-23 05:23 GMT

Bhopal Accident 

Bhopal Accident : मध्यप्रदेश। भोपाल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार - शुक्रवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कर पेड़ से टकरा गई जिसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, पंकज सिसोदिया और विशाल डाबी के रूप में हुई है। एक्सीडेंट के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल है।

हादसे में घायल एक व्यक्ति को चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है। गाड़ी प्रीत आहूजा के भाई के नाम पर रजिस्टर है। ये सभी लोग सीहोर के एक होटल से खाना खाकर लौट रहे थे तभी इंदौर - भोपाल हाईवे पर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। आरोप है कि, एम्बुलेंस और पुलिस ने पहुंचने में ज्यादा समय लिया।

पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक भोपाल के ही रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी गई है। इस बात की जाँच की जा रही है कि, कहीं शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चलाई जा रही थी।

Tags:    

Similar News