SwadeshSwadesh

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित भंडारी पर हमला, गंभीर घायल

Update: 2019-02-12 04:34 GMT

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित भंडारी पर अज्ञात लोगों ने सोमवार को सेंट स्टीफन्स के मैदान पर हॉकी स्टिक से हमला किया। इस हमले में भंडारी को सिर और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें संत परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, अंडर-23 टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए सेंट स्टीफन्स के मैदान पर ट्रायल चल रहा था। इस दौरान चयनकर्ता अमित भंडारी खिलाड़ियों को परख रहे थे। तभी एक खिलाड़ी के करीबी और उनके साथ के कुछ गुंडों ने अमित भंडारी पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल लाइन्स पर मौजूद संत परमानंद अस्पताल ले जाया गया। अमित को मौके पर ही साथी सलेक्टर सुखविंदर तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी से पुरुष अंडर-23 खिलाड़ियों की वनडे लीग और नॉक-आउट प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है, जिसके लिए आज खिलाड़ियों का ट्रायल कर चयन किया जाना था। उल्लेखनीय है कि भंडारी दिल्ली रणजी टीम के चयनकर्ता भी हैं।

Similar News