IPL 2026: MP के 14 प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन,बिके ये दो खिलाड, जानें किस टीम ने खरीदा

IPL 2026 Mini auction: दुबई के अबू धाबी में टाटा आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ। इसमें एमपी से 14 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन केवल 2 ही खिलाड़ी बिके।

Update: 2025-12-16 16:47 GMT

भोपालः आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया। दुबई के अबू धाबी में मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के 14 प्लेयर बोली लगाने के लिए लिस्ट किए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक नजर इंदौर के व्यंकटेश अय्यर पर रही। पिछले बार वह 23.75 करोड़ रुपए में बिके थे। जानिए इस बार किसने खरीदा।

दरअसल, इंदौर के इस क्रिकेट प्लेयर को पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस बार उनको इतनी कीमत नहीं मिली। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार उनको 7 करोड़ रुपए में खरीदा। उन पर आरसीबी ने खरीदा।

अशोकनगर के खिलाड़ी ने चौंकाया

एक तरफ मिनी ऑक्शन में जहां व्यंकटेश अय्यर पर नजरें थी। वहीं, इस बीच अशोकनगर के खिलाड़ी को भी खरीद लिया गया। इस खिलाड़ी को इसकी बेस कीमत से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। इस खिलाड़ी का नाम है अक्षत रघुवंशी। इनको लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा रकम यानी 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

एमपीएल में मचाया था धमाल

अशोकनगर से आने वाले इस बल्लेबाज ने एमपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंदौर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते हुए 4 मैचों में 239 रन बनाए। इतना ही नहीं अक्षत उन चुनिंदा खिलाड़ियों में रहे जिन्होंने टूर्नामेंट में शतक लगाया हो। पिछली नीलामी में उन पर बोली नहीं लगी थी। इस बार उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया था।

एमपी से ये खिलाड़ी है मिनी में शामिल

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जहां दो खिलाड़ियों को खरीद लिया गया है। इसके अलावा भी 12 अन्य खिलाड़ी है जो इस ऑक्शन में शामिल हैं। इनमें कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन,कुलवंत खेजरोलिया,अभिषेक पाठक,ऋषभ चौहान,मंगेश यादव,ऋतिक टाडा,सागर सोलंकी,सौम्य पांडे,शिवांग कुमार,शिवम शुक्ला हैं। इनमें से कुछ पिछले साल खरीदे गए थे। लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, कुछ खिलाड़ी रिटेन कर लिए गए हैं।

बता दें कि आईपीएल की 10 टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है। निलामी में करीब 350 प्लेयर्स उतरेंगे। हालांकि इसमें से केवल 77 ही बिकेंगे। इसकी वजह है कि टीम के पास इतनी खाली जगह नहीं है जितने खिलाड़ी बिकने के लिए आए हैं। 40 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए है, वहीं 227 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे कम 30 लाख रुपए है।

Tags:    

Similar News