SwadeshSwadesh

फोटो प्रदर्शनी में सजे जीवन के कई रंग

छायाकार विक्रांत चतुर्वेदी द्वारा तानसेन कला वीथिका में लगाई गई तीन दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी 'जीवन पथ' में जीवन के कई रंग दिखाई दे रहे हैं।

Update: 2018-06-29 09:48 GMT

ग्वालियर | छायाकार विक्रांत चतुर्वेदी द्वारा तानसेन कला वीथिका में लगाई गई तीन दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी 'जीवन पथ' में जीवन के कई रंग दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शनी के छात्रा चित्रों में इठलाते, खिलखिलाते, मुस्कुराते बचपन को प्रदर्शित किया गया है। वहीं भारतीय संस्कृति, संस्कारों और आम नागरिक की दिनचर्या से जुड़े कई मुश्किल पहलुओं को 58 चित्रों के माध्यम से उजागर किया गया है। प्रदर्शनी को देखने शहर के कलाप्रेमी और प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को प्रदर्शनी में कत्थक के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर का नाम रोशन करने वाली नन्हीं डांसर डॉल जयेश कुमार और सामाजिक संस्था मानवता ग्रुप के आयुष जैन को सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार 27 जून को महंत राम सेवक दास जी महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर, आध्या दीक्षित और कु. गौरी उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित एवं फीता काटकर किया । प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार 29 जून को होगा। यह प्रदर्शनी आम लोगों के अवलोकनार्थ दोपहर 2.30 बजे से रात 8.3० बजे तक खुली रहेगी।


Similar News