SwadeshSwadesh

ग्वालियर मेला : असम की विशेष लकड़ी से बने वाटर प्रूफ सोफा सेट ने सैलानियों को किया आकर्षित

Update: 2020-02-08 16:10 GMT

ग्वालियर।  मेले में घरो की साज सज्जा से जुडी कई  वस्तुएं शिल्प बाजार में आई हैं जैसे बैग्स, फ्लावर पॉट, सीनरी  एवं फर्नीचर आदि  कई सामान हैं जो सैलानियों को आकर्षित कर रहीं हैं। व्यापर मेले में आये व्यापारियों ने बताया की लोगों को हस्त शिल्प, हाथ करघा से बने कपड़ो के साथ  बम्बू एवं असामी लकड़ी से बने फर्नीचर को बेहद पसंद किया जा रहा हैं। 

 यूपी के जिला गाजियाबाद से फर्नीचर की दुकान लेकर आये बसंत सिंह ने बताया की वह मेले में पिछले पांच सालों से लगातार मेले में आ रहें है।  वह हर बार फर्नीचर की नई- नई वैरायटीज लेकर आते हैं। इस बार वह असम  बम से बने फर्नीचर को लेकर आये हैं। उन्होंने बताया की असम बम के नाम से मशहूर असम की प्रसिद्ध लकड़ी है, जोकि अन्य लकड़ियों के मुकाबले काफी मजबूत होती हैं।  


 



उन्होंने सोफा सेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह असम बम से बना हुआ हैं। इसे दो से तीन कारीगर मिलकर एक सप्ताह में तैयार करते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले जंगल से लकड़ी को काटकर लाया जाता हैं। लकड़ी के सूखने के बाद इसमें काट- छील कर गोल शेप में तैयार की जाती हैं।  इसके बाद सोफे के विभिन्न डिजायन के फ्रेम तैयार किये जाते हैं। इसमें डेकोरेट करने के लिए इसमें बांस से बनी चटाई को काटकर इसमें लगाया जाता हैं। इन सोफों को इंडोर एवं आउटडोर के लिए अलग- अलग डिजायनों में तैयार किये जाते है इंडोर सोफों में गद्दीया एवं चटाई लगाईं जाती हैं। डेकोरेट करने के लिए वहीँ आउटडोर के लिए तैयार किया जाने वालो सोफों में बम्बू केन का प्रयोग किया जाता हैं। उटडोर सोफों में सीट की जगह गद्दियों की जगह बम्बू लगाया जाता है।


 



यह सोफे  14000 रूपए की कीमत में उपलब्ध हैं। सिक्स सीटर इस सोफे के साथ असम बम लकड़ी से बने दो स्टूल एवं एक सेंट्रल टेबल भी उपलब्ध है। इसके अलावा असम बम्बू से तैयार किये गए झूले भी मेले में उपलब्ध हैं। इन झूलो को भी सोफों की ही तर्ज पर तैयार किया जाता हैं। यह झूले 12000 रूपए की कीमत में मेले में उपलब्ध हैं।  




Tags:    

Similar News