SwadeshSwadesh

बंटाधार को चुनाव हराना आसान: पाण्डेय

Update: 2019-03-27 15:42 GMT

भोपाल/राजनीतिक संवाददाता भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे का कहना है कि 15 वर्ष पूर्व जिस तरह मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह के शासनकाल में न बिजली, न सड़क न ही कोई मुलभूत सुविधाएं थीं और बिजली की कटौती से जनता परेशान थी।

वहीं सडक़ों पर बड़े-बड़े गड्ढे हुआ करते थे। या यूं कहें कि सडक़ में गड्ढे थे या गड्ढों में सड़क थी, यह पता लगाना मुश्किल था। दिग्गी के ऐसे कुशासन को प्रदेश की जनता आज तक भूली नहीं है। उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि चुनाव वोट से नहीं, मैनेजमेंट से जीता जाता है। आज फिर वही मिस्टर बंटाधार भोपाल संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल को प्रदेश की जनता आज भी भूली नहीं है। प्रदेश की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल के लिए कोई चुनौती नहीं हंै। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले सत्ता में काबिज हुई कमलनाथ सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर प्रदेश के किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की युवा स्वाभिमान योजना प्रदेश के युवाओं के लिए छलावा साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार नकुलनाथ का भी चुनाव हारना तय है। इन्हें हराने के लिए भाजपा नेतृत्व को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 

Similar News