SwadeshSwadesh

किसान और केंद्र सरकार के बीच सार्थक चर्चा चल रही है, जल्द निकलेगा हल : डॉ मिश्रा

Update: 2020-12-03 11:41 GMT

भोपाल।  कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली में चला रहे आंदोलन को रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अपनी 5  मांगों को मनवाने की जिद पर  अड़े किसानों से आज एक बार फिर चर्चा होनी है।  इससे पहले हुई चर्चा बेनतीजा रही थी।  अब एक बार फिर सरकार और किसानों के बीच चर्चा होने जा रही है। इसी बीच मप्र सरकार में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

उन्होंने राजधानी भोपाल में आज मीडिया से चर्चा में किसान आन्दोलन को लेकर कहा की इस विरोध को रोकने के लिए सरकार और किसानों के बीच निरंतर सार्थक बातचीत हो रही है।  उन्होंने कहा कि किसान हमारे अपने हैं कोई ना कोई रास्ता बातचीत से जरूर निकल आएगा। संवाद के जरिए कोई ना कोई रास्ता जरूर निकलेगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के अंदर और संवाद एक प्रमुख माध्यम होता है।

गैस त्रासदी के मृतकों को किय नमन -

भोपाल गैस त्रासदी की बरसी के अवसर पर उन्होंने त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।  उन्होंने कहा की अकारण मानवीय त्रुटि की वजह से लोगों की जान गई।  उनको नमन उनको विनम्र श्रद्धांजलि






Tags:    

Similar News