SwadeshSwadesh

तिरुपति तीर्थ दर्शन यात्रा आज होगी रवाना, जिले से जाएंगे 283 यात्री

तिरुपति तीर्थ दर्शन यात्रा आज होगी रवाना, जिले से जाएंगे 283 यात्री

Update: 2018-06-12 11:12 GMT

देवास,
मप्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले से तिरूपति तीर्थ दर्शन यात्रा 12 जून से 17 जून 2018 तक आयोजित होगी। यात्रा 12 जून 2018 को प्रस्थान करेगी। यात्रा में 283 तीर्थ यात्री एवं अनुरक्षक जाएंगे। यात्रियों के परिचय पत्र, यात्रा टिकिट वितरण एवं अन्य व्यवस्था संबंधी कार्य निष्पादन के लिए कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

उक्त कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 अमित चौधरी, गोवर्धन माली, भृत्य शैलेंद्र राठौर, सुभाष चौधरी तथा संतोष श्रीवास की ड्यूटी लगाई गई है। इनके द्वारा यात्रियों के परिचय पत्र, यात्रा टिकिट वितरण एवं अन्य कार्य का निष्पादन किया जाएगा। ये सभी सुबह 9 बजे के पूर्व रेलवे स्टेशन पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इसी तरह यात्रियों के साथ अनुरक्षक के रूप में नजूल शाखा के विक्रम मालवीय, कलेक्टर कार्यालय के गोवर्धन माली, ममता नायडे, मनोहर परसानिया की ड्यूटी लगाई है। उक्त कर्मचारी यात्रीगणों के साथ रहकर उनकी व्यवस्था एवं देखरेख कार्य एवं 17 जून 2018 को वापसी उपरांत गंतव्य तक यात्रीगण को व्यवस्थित लाने का कार्य करेंगे। यात्रियों को तिरूपति यात्रा 12 जून 2018 को देवास रेलवे स्टेशन से रवाना करने एवं वापसी 17 जून 2018 को वापस लौटने पर तीर्थ यात्रियों को लेने के लिए सहायक अधीक्षक अरविंद गुप्ता तथा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी आकांक्षा बिछोटे की ड्यूटी लगाई गई है।

Similar News