SwadeshSwadesh

15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, मुख्यमंत्री ने बताया- आनंद के प्रकटीकरण का...

Update: 2021-11-12 14:43 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस आनंद के प्रकटीकरण का अवसर है। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर का दिन जनजातीय भाई-बहनों का जीवन बदलने का दिन सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए आरंभ किए जा रहे कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आ रहे जनजातीय भाई-बहन हमारे अतिथि हैं। राजधानी आ रहे भाई-बहनों का भोपाल की समृद्ध परंपरा के अनुसार सम्मान और सत्कार के साथ स्वागत होगा। कई सामाजिक और निजी संस्थाएं भी स्वागत के लिए आतुर हैं। 

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस आयोजन के संबंध में बैठक को अपने निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बैठक में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य पल्लवी जैन गोविल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअली मंत्रिपरिषद के सदस्यों, जन-प्रतिनिधियों, राज्यस्तरीय अधिकारियों तथा जिला कलेक्टरों से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस में आने वाले वाहनों को टोल टैक्स से छूट रहेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम संपूर्ण देश में चर्चा का विषय है। यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। सब भाई-बहनों के सुरक्षित परिवहन उनके रहने और भोजन की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभिन्न जिलों से आने वाले जनजातीय भाई-बहन सुरक्षित आए और सुरक्षित अपने घर पहुंचें यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो जिले दूरी पर हैं वहाँ से आने वाली बसों के साथ एंबुलेंस आवश्यक रूप से आए। साथ ही बसों के साथ मेकैनिकों को भी लाया जाए, जिससे रास्ते में कोई व्यवधान न हो।

Tags:    

Similar News