SwadeshSwadesh

'आधुनिक युग की मीरा' महान कवियत्री महादेवी वर्मा की जयंती पर नेताओं ने किया नमन

Update: 2019-03-26 05:59 GMT

भोपाल। हिन्दी साहित्य जगत में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण रही व प्रमुख कवयित्रियों में से एक महादेवी वर्मा की 111वीं जंयती के अवसर पर आज (26 मार्च) देश उनको स्मरण कर रहा है। महादेवी वर्मा हिन्दी साहित्य जगत में छायावादी युग की चार प्रमुख स्तंभो में एक रही है। महान कवियत्री महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर राजनेताओं ने भी उन्हें याद कर श्रृद्धांजलि अर्पित की है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कवियत्री महादेवी वर्मा की जयंती पर चार लाईनें साझा करते हुए उन्हें नमन किया है। शिवराज ने लिखा 'मैं अनंत पथ में लिखती जो सस्मित सपनों की बातें उनको कभी न धो पायेंगी अपने आँसू से रातें! छायावाद के प्रमुख स्तंभों में से एक, आधुनिक युग की मीरा, महान कवयित्री महादेवी वर्मा को जयंती पर सादर नमन। भारतीय साहित्य को समृध्द बनाने में किये आपके योगदान को कभी भुलाया न जा सकेगा'। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी ट्वीट के जरिए अपने संदेश में लिखा 'छायावाद की प्रमुख कवयित्री महादेवी वर्मा जी की जयंती पर सादर नमन। हिंदी साहित्य में आपका योगदान अमूल्य है। #Mahadeviverma'।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय ने महादेवी वर्मा को उनकी जयंती पर याद करते हुए ट्वीट कर लिखा 'आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवियित्री में से एक, हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाने वाली महान लेखिका महादेवी वर्मा जी को उनकी जयंती पर सादर नमन'!

Similar News