SwadeshSwadesh

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी हुए कोरोना संक्रमित

Update: 2020-08-25 11:41 GMT

भोपाल। प्रदेश में कोरोना कहर जारी है। यहां जनप्रतिनिधि भी इसकी चपेट में आने से नहीं बच पा रहे हैं। अब राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र सेकांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी
 कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी  भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और उनकी बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों को क्वारन्टाइन होने और कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Tags:    

Similar News