SwadeshSwadesh

G -23 में शामिल रहे कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने छोड़ा लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

Update: 2021-06-28 12:00 GMT

भोपाल।  राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोमवार को ट्वीट करके दी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को लिखे गए पत्र की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है।

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कांग्रेस के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि तन्खा कांग्रेस के नाराज नेताओं के समूह जी-23 में शामिल थे। विवेक तन्खा ने अपने ट्वीट में लिखा है, मैंने एआइसीसी के लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के पद पर 5 साल तक काम किया, यह काफी लंबा समय रहा। मैं इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष और सभी साथियों के विश्वास, सहयोग और तालमेल के लिए धन्यवाद करता हूं।

मेरा विचार है कि अब नए लोगों को यह जिम्मेदारी मिलना चाहिए। 25 जून को पत्र भेजकर मैंने यह पद छोड़ दिया है। मैं नहीं मानता कि कोई भी लंबे समय तक पद पर रहकर उसके साथ न्याय कर सकता है। नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए। मैंने अपने जीवन में इसी सिद्धांत को अपनाया है। सिर्फ एक पद पर बैठने के अलावा दुनिया में और भी बहुत कुछ है।

Tags:    

Similar News