SwadeshSwadesh

उपचुनाव में मिली हार का असर, कांग्रेस में निष्कासन शुरू

पिछड़ा वर्ग संयोजक आजाद सिंह डबास हुए निष्कासित

Update: 2020-11-20 14:59 GMT

भोपाल। प्रदेश में संपन्न हुए चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी एक्शन मोड़ में आ गई है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर कार्यवाही शुरू कर दी है।  इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग विभाग में संयोजक के रूप में मनोनीत आजाद सिंह डबास को 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया।

डबास को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने  पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। उनका आरोप है की वह पिछले कुछ दिनों से पार्टी की रीती निति के विरुद्ध कार्य कर रहे थे। जिससे पार्टी की छवी धूमिल हो रही थी। कांग्रेस इस निष्कासन को पार्टी की सामान्य प्रक्रिया बता रही है। वहीँ राजनीतिक जानकारी इस निष्कासन को उपचुनाव में मिली हार की प्रतिक्रिया बता रहे है।  




Tags:    

Similar News