उपचुनावों की तैयारियां तेज, कांग्रेस ने की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

Update: 2020-05-20 08:37 GMT

भोपाल।  प्रदेश में उपचुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज़िला, शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। 

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में श्योपुर की कमान अतुल सिंह चौहान को सौपी गई है। अशोक सिंह को ग्वालियर ग्रामीण, कमल सिलाकरी को विदिशा, डॉ बलबीर तोमर को सीहोर, महेंद्र कटारिया को रतलाम, श्रीप्रकाश शर्मा को शिवपुरी, मानसिंह परोदा को गुना, हरी विजयवर्गीय को गुना ग्रामीण, सतेंद्र फौजदार को होशंगाबाद, अरविन्द सिंह चंदेल को सिंगरोली, अशोक पटेल को देवास ग्रामीण की जिम्मेदारी सौपी गई है।  





 



Tags:    

Similar News