SwadeshSwadesh

गोल्ड जीतने पर भाजपा नेताओं ने दी मानसी को बधाई

Update: 2019-08-28 07:58 GMT

भोपाल। स्विटजरलैंड में चल रही वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की खिलाड़ी मानसी जोशी ने गोल्ड मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन का खिताब जीतने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी को बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट किया है- भारत की हर बेटी खास है। मानसी जोशी आपने देश का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। विश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। दुश्वारियों और कठिनाइयों पर विजय पाना तो कोई आपसे सीखे। आपके साहस और हौसले को सलाम! देश को आप पर गर्व है! वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मानसी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए ट्वीट किया है- बहुत खूब मानसी !! स्विट्जरलैंड में चल रही वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की मानसी जोशी ने पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतकर देश को गौरवांवित किया है। बधाई और शुभकामनाएं!

Tags:    

Similar News