Vande Bharat Train: अब वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान खरीद पाएंगे आप खाना, फूड ऑप्शन चुनने का झंझट खत्म

अब वंदे भारत ट्रेन में सभी यात्रियों को फूड की सुविधा यात्रा के दौरान भी मिल सकेगी।

Update: 2025-02-08 13:54 GMT

Vande Bharat Food: वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी भारतीय रेलवे ने दी है। जिसके अनुसार अब सभी यात्रियों को फूड की सुविधा यात्रा के दौरान भी मिल सकेगी। इसके लिए अब टिकट बुक करते समय फूड ऑप्शन सेलेक्ट करने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा

आपको बताते चलें कि, भारतीय रेलवे ने वंदे भारत में सफर करने वाले यात्रियों को यह खास सुविधा दी है। इसे लेकर भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने एक लेटर जारी करते हुए कहा कि वंदे भारत में टिकट के समय फूड ऑप्शन न चुनने पर भी यात्रियों को यात्रा के दौरान खानपान की सुविधा दी जा सकती है।

आईआरसीटीसी ने पहल पर कही बात 

यहां पर आईआरसीटीसी ने पहल को लेकर कहा कि, बुकिंग के समय फूड का ऑप्शन न चुनने के बावजूद यदि पका हुआ फूड मौजूद रहेगा, तो यात्रियों को वह मुहैया कराया जा सकता है, जो कि रेडी टू इट फूड से अलग होगा।इसके अलावा हमने तय किया है कि जो यात्री पहले से फूड को नहीं चुनते हैं. अगर वह बाद में इसके लिए कहते हैं, तो हमारी कोशिश रहेगी कि उनको हम खाना दे सकें और अच्छी क्वालिटी का फूड प्रोवाइड करा सकें।

फुल थाली मिलेगा खाना

आपको बताते चलें कि, भारतीय रेलवे ने अपनी जानकारी में यह बताया कि, यात्रियों को कई बार टिकट बुक कराने से तो सुविधा मिलती है लेकिन किसी को यात्रा के दौरान आवश्यकता हो तो ऑर्डर नहीं कर सकते है। इसके अलावा आगे कहा कि, अब हम यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान भी भोजन ऑर्डर करने पर हम उन्हें फूड प्रोवाइड करा दें।

Tags:    

Similar News