SwadeshSwadesh

भाजपा ने जीती 20 नगर पालिका, कमलनाथ के गढ़ में 25 साल बाद खिला 'कमल'

खरगौन में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 3 पार्षद जीते

Update: 2022-07-20 13:00 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज 40 नगर पालकाओं में नई नगर सरकार के चयन के लिए मतगणना शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।  कांग्रेस 12 शहरों की परिषद में आगे चल रही है। वहीँ आठ पर निर्दलीयों का कब्जा होना तय माना जा रहा है। 

इस चुनाव में सबसे ख़ास भाजपा की कमलनाथ के किले छिंदवाड़ा में सेंधमारी की चर्चा हो रही है।  भाजपा ने 25 साल बाद चौरई नगर पालिका में 9 सीटों पर भाजपा जीत हासिल की है।कांग्रेस महज 6 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीँ रायसेन में भाजपा की वार्ड क्रमांक 15 में हार चौकाने वाली रही है। इस वार्ड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का घर है।  हालांकि नगर पालिका पर भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है।

गुना की आरोन नगर परिषद में 17 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है, वहीं भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में भाजपा नगर परिषद में नौ से तीन सीटों पर सिमटकर रह गई है। उधर, कांग्रेस के पिछली नगर परिषद में पांच पार्षद थे, लेकिन इस बार आंकड़ा बढक़र 12 पर पहुंच गया है।दूसरी और खरगौन में जहां दंगे हुए थे, वहां ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एंट्री हो गई है।  यहाँ से AIMIM के 3 पार्षद निर्वाचित हुए है। वहीँ नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा कायम है। भाजपा ने 19 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को यहां सिर्फ 4 वार्ड मिले हैं। 7 वार्डों में निर्दलीय जीते है।  

देखें परिणाम - 

नर्मदापुरम नगर पालिका

कुल वार्ड 33 वार्ड

भाजपा 23

कांग्रेस 5

निर्दलीय 5  

शुजालपुर नगरपालिका

कुल वार्ड 25

भाजपा -17

कांग्रेस -04

निर्दलीय -04

सीधी नगर पालिका

कुल वार्ड - 24 

कांग्रेस: 14 सीट

बीजेपी: 06सीट

आप: 01

निर्दलीय: 03

शिवपुरी नगर पालिका 

भाजपा :22 सीट 

कांग्रेस : 10 सीट 

निर्दलीय : 7 सीट 


Tags:    

Similar News