SwadeshSwadesh

पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होगा मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम, गवर्नर ने योगी सरकार के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होगा मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम, गवर्नर

Update: 2018-06-05 11:29 GMT

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से हर रोज करीब 250 ट्रेनें गुजरती हैं।

 लखनऊ. मुगलसराय जंक्शन का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होगा। सोमवार को राज्यपाल राम नाईक ने जंक्शन का नाम बदलने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बता दें की यूपी सरकार ने पिछले साल जून में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद सरकार ने इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेजा था।

रोज गुजरती हैं करीब 250 ट्रेनें

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से हर रोज करीब 250 ट्रेनें गुजरती हैं। जानकारी के अनुसार ये एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड और एशिया की विशालतम कोयला मण्डी है। 

रेल मंत्री ने किया ट्वीट

केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया, मुझे खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पं .दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा।'

 योगी सरकार ने भेजा था प्रस्ताव

 बता दें कि यूपी में योगी सरकार बनते ही मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई थी, योगी कैबिनेट ने ही मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का फैसला किया था। गृह विभाग से अनापत्ति मिलने के बाद राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को नाम बदलने की अनुमति दे दी। जिसके बाद इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 क्यों बदला गया नाम

 आरएसएस-बीजेपी के विचारक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय। 1968 में उनका शव मुगलसराय स्टेशन पर संदिग्ध हालत में पाया गया था। संघ परिवार से जुड़े संगठन दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर ही मुगलसराय स्टेशन का नाम चाहते थे।  पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होगा मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम, गवर्नर ने योगी सरकार के प्रस्ताव पर लगाई मुहर |
 

Similar News