कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट, केरल और दिल्ली में हालात अब भी खराब

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 65,683 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 9.16 प्रतिशत है

Update: 2023-04-24 06:45 GMT

नई दिल्ली।  देश में 6 दिन बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कमजोर पड़ी है।  पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,178 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 16 लोगों की मौत हुई है।। वहीं 9,011 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 65 हजार 683 पर पहुंच गया है। अब तक  4,43,01,865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत  है।

देश में पिछले 24 घंटों में मिले मरीजों के 90 फीसदी मरीज सिर्फ पांच राज्यों से सामने आए है। सबसे ज्यादा संक्रमित केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में है।  केरल में 1829 नए मरीज मिले है।  यहां एक्टिव मरीज 16,973 है। दिल्ली में 648 नए मरीज मिले है।  यहां 5578 एक्टिव केस है। हरियाणा में 596 नए केस सामने आए और 863 लोग ठीक हुए।फिलहाल राज्य में 5405 एक्टिव केस हैं।  वहीँ महाराष्ट्र में 545 नए केस मिले, 2 लोगों की मौत हुई है ,यहां वर्तमान में में 6055 एक्टिव केस हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 65,683 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 9.16 प्रतिशत है।टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 208 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 78,342 लोगों की जांच की गई। 

Tags:    

Similar News