SwadeshSwadesh

AUKUS में भारत समेत किसी अन्य देश को नहीं मिलेगी एंट्री

Update: 2021-09-23 12:47 GMT

वाशिंगटन। अमेरिका ने हाल में हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया तथा ब्रिटेन के साथ मिलकर बनाए त्रिपक्षीय गठबंधन (ऑकस) में भारत या जापान को शामिल किए जाने की संभावना को खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक बयान में कहा की बीते सप्ताह ऑस्ट्रेलिया और यूके के साथ नई त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी 'ऑकस' में भारत, जापान या किसी अन्य देश को शामिल नहीं किया जाएगा।  

साकी ने यह बात एक सवाल का जवाब देते हुए कही। जिसमें उनसे पुछा गया था की क्या भारत और जापान जैसे देश जिनके नेता इस सप्ताह पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए वाशिंगटन में होंगे उन्हें नए सुरक्षा गठबंधन का हिस्सा बनाया जाएगा।जिसके जवाब में साकी ने कहा कि पिछले हफ्ते ऑकस की घोषणा केवल सांकेतिक नहीं थी और मुझे लगता है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को यही संदेश दिया है कि हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए बनाए गठबंधन में किसी अन्य देश को शामिल नहीं किया जाएगा।

15 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा संयुक्त रूप से AUKUS गठबंधन की घोषणा की गई थी।AUKUS के तहत ऑस्ट्रेलिया को पहली बार परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों का एक बेड़ा मिला।


Tags:    

Similar News