रूसी विदेशी खुफिया सेवा प्रमुख की चेतावनी, यूक्रेन के लिए अमेरिका बन जाएगा दूसरा वियतनाम

अमेरिका के लिए यूक्रेन दूसरा वियतनाम बन जाएगा। यह चेतावनी रूस के विदेशी खुफिया सेवा प्रमुख (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन ने बृहस्पतिवार को दी है।

Update: 2023-12-08 05:01 GMT

मॉस्को । अमेरिका के लिए यूक्रेन दूसरा वियतनाम बन जाएगा। यह चेतावनी रूस के विदेशी खुफिया सेवा प्रमुख (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन ने बृहस्पतिवार को दी है। सर्गेई ने अमेरिका और पश्चिमी देशों का यूक्रेन का समर्थन आने वाले वर्षों में वाशिंगटन को परेशान करेगा।

ज्ञात रहे कि पिछले साल (2022) की शुरुआत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में अभी तक हजारों लोगों की मौत हुई है और व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम ने यूक्रेन को अब तक 246 अरब डॉलर से अधिक की सहायता और व्यापक पैमान पर हथियार दे चुका है। बावजूद इसके यूक्रेन को ही नुकसान पहुंचा है।

एवीआर प्रमुख ने अमेरिकी मदद को लेकर कहा कि यूक्रेन अधिक से अधिक संसाधनों को अवशोषित करने वाला 'ब्लैक होल' बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार, अमेरिका अपने लिए 'दूसरा वियतनाम' बनाने का जोखिम उठा रहा है। सर्गेई नारीशकिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को इससे निपटने के लिए कदम उठाना होगा।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर नाटो और रूस का सीधा टकराव होता है, तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। वहीं, बार-बार यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने से इनकार किया है।

इससे पहले जो बाइडन ने बुधवार को रिपब्लिकन से यूक्रेन के लिए नए सिरे से सैन्य सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया। बाइडन ने कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन को जीत लेते हैं, तो वह वहां नहीं रुकेंगे। बाइडन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पुतिन, नाटो सहयोगी देशों पर हमला करेंगे।

Tags:    

Similar News