जानिए, कौन है भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ? जिनके विजिटर पास पर संसद में घुसे आरोपी

Update: 2023-12-13 09:33 GMT

नईदिल्ली। संसद पर हमले की बरसी के के दौरान सुरक्षा की बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दर्शक दीर्घा से 2 शख्स अचानक नीचे कूद गए। ये सब उस दौरान हुआ जब कई सांसद वहां पर मौजूद थे।  दोनों प्रदर्शनकारियों ने अपने इस हंगामे के दौरान संसद में स्मोक बम का इस्तेमाल किया और पूरी पार्लियामेंट को धुआं-धुआं कर दिया।  इस दौरान तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए।  

बता दें कि जिस समय ये हमला हुआ, उस समय उस समय लोकसभा में भाजपा सांसद स्वगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। उसी समय दो युवक दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए। युवकों ने जूते में कुछ स्प्रे टाइप का छिपा रखा था। जिससे पीले रंग की गैस छोड़ दी। इससे पूरी लोकसभा में अफरातफरी मच गई। कई सांसदों का कहना है कि उनकी आँखों जलन शुरू हो गई थी।  स्पीकर सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया। इसके बाद सांसदों ने उसे पकड़ लिया। कुछ ने इसकी पिटाई भी की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।

कौन है भाजपा सांसद - 


बताया जा रहा है की ये दोनों युवक भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के विजिटर पास से लोकसभा में पहुंचे थे।  प्रताप सिम्हाकर्नाटक के मैसूर से सांसद है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News