One8 Commune: विराट कोहली के पब पर फिर आई मुसीबत! बेंगलुरु में मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज
One8 Commune : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के पब एवं रेस्टोरेंट वन8 कम्यून (One8 Commune) पर एक बार फिर कानूनी जांच के घेरे में आ गया है। कब्बन पार्क पुलिस ने स्मोकिंग जोन न होने के कारण सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में विराट के रेस्टोरेंट खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंबाकू नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मैनेजर और स्टाफ पर FIR दर्ज हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट-पब के भीतर स्मोकिंग के लिए अलग से जगह न होने के कारण COTPA की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, सब-इंस्पेक्टर अश्विनी जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर दूर कस्तूरबा रोड पर स्थित पब-रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि 29 मई को बेंगलुरु पुलिस द्वारा निरीक्षण के तहत छापेमारी के कुछ दिनों बाद FIR दर्ज की गई। अधिकारियों ने नियम उल्लंघनों को नोट किया था। स्थानीय अदालत से अनुमति प्राप्त करने के बाद आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, पब एवं रेस्टोरेंट स्मोकिंग जोन नहीं था।
पहले भी हो चुकी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब वन8 कम्यून को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जुलाई 2024 में कब्बन पार्क पुलिस ने कानूनी रूप से रात में समयसीमा का पालन नहीं करके लिए रेस्टोरेंट के खिलाफ एक FIR दर्ज की थी। कथित तौर पर यह रेस्तरां 1 बजे के बाद भी खुला था।
इस दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था। इसके कारण आसपास के निवासियों ने शिकायत की थी। यह पब बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में तीन प्रतिष्ठानों में से एक था, जिस पर अधिक समय तक खोलने के लिए केस दर्ज किया गया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये