Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू ने सत्र बुलाने को दी मंजूरी।

Update: 2025-07-02 17:52 GMT

Monsoon Session: भारत की संसद का मानसून सत्र इस साल 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना के जरिए दी।

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की बैठकें नहीं होंगी। इसकी पुष्टि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर की और लिखा कि “राष्ट्रपति ने सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

यह संसद का पहला सत्र होगा जो पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्यवाही की थी। ऐसे में ये सत्र खास होने वाला है।

इस सत्र में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश हो सकते है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की भी चर्चा है।

पिछला बजट सत्र रहा था अहम

इससे पहले 2025 का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो हिस्सों में चला था। इस दौरान संसद में कई अहम विधेयक पारित किए गए। इनमें वक्फ संशोधन विधेयक, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, और आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 प्रमुख रहे। इन सभी विधेयकों का उद्देश्य सुधार, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना था।

क्यों होगा ये सत्र खास?

पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे गंभीर मुद्दों को देखते हुए यह मानसून सत्र हंगामेदार और बेहद अहम रहने वाला है। सरकार और विपक्ष दोनों की ओर से तीखी बहसें देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा कि यह सत्र कितना प्रभावी रहता है और कौन-कौन से नए कानून पास होते है।

Tags:    

Similar News