Marathi vs Hindi controversy: मुंबई लोकल ट्रेन तक पहुंचा मराठी बनाम हिंदी विवाद, लेडीज कोच में हुई तीखी बहस
Marathi vs Hindi controversy
Marathi vs Hindi controversy : महाराष्ट्र। मराठी बनाम हिंदी विवाद मुंबई लोकल ट्रेन तक पहुंच गया है। लेडीज कोच में मराठी भाषा बोलने को लेकर महिलाओं के बीच तीखी बहस हुई। बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कुछ महिलाएं यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि, महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी बोलना पड़ेगा।
बताया जा रहा है कि, महिलाओं के बीच सीट को लेकर बहस हुई थी। जब विवाद बढ़ा तो बात भाषा तक पहुंच गई। कुछ महिलाओं ने कहा कि, 'मराठी बोलो नहीं तो महाराष्ट्र से बाहर निकलो।'
बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में भाषाई असहिष्णुता के कई मामले सामने आए हैं। अब तक एमएनएस के लोग भाषा को लेकर अभियान चला रहे थे लेकिन इस घटना के अब साफ है कि, आम लोग भी इसमें शामिल हो गए हैं।
यह घटना शुक्रवार की है। महिलाओं ने एक दूसरे के साथ गालीगलौच भी की। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मामले पर संज्ञान लिया है। इसके पहले मनसे के कार्यकर्ता आम लोगों को डरा - धमका कर मराठी बोलने पर मजबूर करते नजर आए थे। कुछ मामलों में लोगों के साथ मारपीट भी हुई थी। मनसे के कार्यकर्ताओं के रुख से देश भर के हिंदी भाषी लोगों में नाराजगी है।