15 साल बाद NDA में फिर शामिल होगी BJD, जल्द हो सकता है औपचारिक ऐलान

Update: 2024-03-07 10:32 GMT

नईदिल्ली।  लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नए गठबंधन बनने का दौर शुरू हो गया है। नीतीश कुमार की जेडीयू के बाद अब ओडिशा के बीजू जनता दल भी एनडीए में शामिल हो सकती है।  ओडिशा के मुख्यमंत्री  और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक के आवास पर बुधवार को गठबंधन को लेकर लंबी चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान दोनों दलों के बीच गठबंधन को औपचारिक रूप से घोषित किया जा सकता है।

इस बैठक के बाद बीजद के उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारी भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। हमारी पार्टी ओडिशा के लोगों के हितों को लेकर जरूरी फैसला लेगी। भाजपा सांसद जुआल ओरम ने भी अलायंस को लेकर चर्चा होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अलायंस पर बातचीत चल रही है, लेकिन फाइनल फैसला आलाकमान ही करेगा।

15 साल बाद आएंगे साथ - 

लोकसभा चुनाव से पहले बैठकों के जारी दौर को देखते हुए माना जा रहा है कि 15 साल बाद दोनों दल एक बार फिर साथ आ सकते है।हालांकि सवाल ये भी उठ रहा की दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर क्या समीकरण होंगे।  बाटे दें कि ओडिशा में 21 लोकसभा सीटें हैं। वर्तमान में बीजद के पास 12, भाजपा के पास आठ और कांग्रेस के खाते में एक सीट है।


Tags:    

Similar News