भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत, अडानी डिफेंस ने सौंपा Drishti 10 Starliner ड्रोन

Update: 2024-01-10 09:23 GMT

नईदिल्ली। भारतीय नौसेना की ताकत में आज और वृद्धि हो गई है।  अडानी ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने आज बुधवार को UAV दृष्टि -10 स्टारलाइनर ड्रोन नौसेना को सौंप दिया है।  नौसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद सेना की ताकत बढ़ गई है। 

अडाणी ने बताया कि UAV दृष्टि -10 स्टारलाइनर  क स्वदेशी अनमैन्ड एरियल व्हीकल है। जो 36 घंटे की एंडुरेंस क्षमता रखता है और 450 किलोग्राम वजन को ढो सकता है. हर मौसम और स्थिति में उड़ान भरना इसकी सबसे बड़ी खासियत है।  यह ड्रोन TANAG 4671 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, और दोनों तरह के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने में सक्षम है।  

 UAV दृष्टि -10 स्टारलाइनर को नौसेना को सौंपने से पहले हैदाबाद के अडानी एयरोस्पेस पार्क में फ्लैगऑफ कार्यक्रम हुआ।  नौसेना की ओर से भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 75 नौसैनिकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।  हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने रोडमैप को संरेखित करने और रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए भागीदारों और क्षमताओं का एक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने में अदानी के प्रयासों की सराहना की

Tags:    

Similar News