Health Tips: गर्मी में इन 3 चीजो को डाइट में करे शामिल, शरीर को मिलेगी ठंडक; आज से ही शुरू करें सेवन
Health Tips: गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। तेज धूप और बढ़ता तापमान हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर बढ़ना, चक्कर आना, थकान और पाचन जैसी कई समस्याए हो सकती है।
ऐसे में हमे अपने खान-पान में कुछ खास चीजे शामिल करनी चाहिए जो शरीर को ठंडक पहुंचाए और हमे इन समस्याओं से बचाए। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ चीजे ऐसी होती है जिनमे पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये शरीर को ठंडा रखने और गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाने में मदद करती है।
तो आइए जानते है ऐसी 3 फायदेमंद चीजो के बारे में:
1. पुदीना
पुदीना गर्मी के मौसम के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कूलिंग एजेंट है। इसमे मेन्थॉल होता है, जो शरीर को तुरंत ठंडक और ताजगी देता है। पुदीना पाचन को सही रखता है और गैस या अपच जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। इसके साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते है।
2. खीरा और तरबूज
खीरा और तरबूज गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में बहुत मददगार है। खीरे में 95% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह त्वचा को सूरज की किरणों से बचाने में भी मदद करता है। तरबूज में 92% पानी होता है और इसमे विटामिन A, C और लाइकोपीन जैसे तत्व होते है, जो त्वचा और शरीर के मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत फायदेमंद है। दोनों ही फल कम कैलोरी वाले है, इसलिए इनसे वजन घटाने में भी मदद होती है।
3. नारियल पानी
नारियल पानी गर्मी में सबसे अच्छा हेल्दी ड्रिंक है। इसमे पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते है, जो शरीर से पसीने के साथ बाहर निकले मिनरल्स की भरपाई करते है। साथ ही थकान दूर करता है, एनर्जी देता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा नारियल पानी वजन भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखने के लिए पुदीना, खीरा-तरबूज और नारियल पानी जैसे नेचुरल और हेल्दी विकल्पों को डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आप हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी अन्य समस्याओं से खुद को बचा पाएंगे।