बीजेपी जिला अध्यक्ष अमर किशोर का महिला के साथ वीडियो वायरल, बोले- चक्कर आने पर दिया था सहारा
Gonda BJP District President Amar Kishore Viral Video : उत्तर प्रदेश। मध्य प्रदेश में नेताओं के वीडियो वायरल होने के बाद अब यूपी में बीजेपी नेताओं वायरल हो रहे हैं। अब गोंडा बीजेपी जिला अध्यक्ष अमर किशोर का महिला के साथ एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अध्यक्ष अमर किशोर महिला को आलिंगन (हग) करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अमर किशोर ने सफाई देते हुए कहा कि, महिला बीमार थी उसे चक्कर आने लगे थे जिसकी वजह से मैंने महिला को सहारा दिया था।
वायरल वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के अध्यक्ष अमर किशोर रात लगभग 10 बजे बीजेपी दफ्तर का गेट खोलते हैं। फिर गाड़ी अंदर लाते हैं। उन्हें देखते ही 2 लोग आ जाते हैं। जिलाध्यक्ष पहले उनको बाहर भेजते हैं। फिर दफ्तर के अंदर जाकर माहौल चेक करके आते हैं। सब ठीक होने पर महिलाकार्यकर्ता को गाड़ी से उतारते हैं और आराम दिलाने ऊपर ले जाते हैं। यहां जिलाध्यक्ष महिला को आलिंगन करते दिखते हैं, फिर एक फ्लोर ऊपर चले जाते हैं। वहां की फुटेज अभी प्राप्त नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष अमर किशोर ने सफाई देते हुए कहा कि, "सक्रिय महिला कार्यकर्ता का फोन आया कि तबियत खराब है। हम उसे गाड़ी से लेने पहुंच गए। वो 2–4 घंटे आराम करना चाहती थी तो हम उसको दफ्तर ले आए। चक्कर आने की वजह से हमने उसको सहारा दिया। "
गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष संग दिखी महिला सामने आई और उसने बताया कि, 'मैं लखनऊ से लौटी थी। मेरी तबियत खराब थी। जिलाध्यक्ष जी ने आराम करने के लिए मुझे BJP ऑफिस पर छोड़ दिया। मैंने हील सैंडल पहने हुए थे। सीढ़ियां चढ़ते वक्त मुझे चक्कर आ गए। उन्होंने मुझे गिरने से बचाया। वो पिता तुल्य हैं'
यहाँ देखिये वायरल हुआ वीडियो