SwadeshSwadesh

फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप की भारत 2020 में करेगा मेजबानी

Update: 2019-03-16 07:14 GMT

नई दिल्ली। अंडर-17 पुरुष इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद भारत 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप की मेजबानी करेगा। विश्वकप की मेजबानी करने का रास्ता शुक्रवार को साफ हो गया।

अंडर-17 पुरुषों के विश्व कप टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी ने इस आयोजन के लिए मेजबान घोषित किए जाने के बाद भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'भारत और महिला खेल के लिए अच्छी खबर।'

उल्लेखनीय है कि स्पेन अंडर-17 महिला फीफा विश्व कप की गत चैंपियन है, जबकि न्यूजीलैंड और कनाडा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे थे। भारत में अंडर-17 पुरुष फीफा विश्व कप की सफल मेजबानी के बाद से काफी बदलाव हुआ है।

चार बार एशियाई देश रह चुके हैं चैंपियन

पुरुषों के विश्व कप में यूरोपीय देशों का दबदबा रहता है, वहीं महिला अंडर-17 विश्व कप में एशियाई देशों का दबदबा है। अब तक यह विश्व कप छह बार हो चुका है जिसमें उत्तर कोरिया ने 2008, 2016, दक्षिण कोरिया ने 2010 और जापान ने 2014 में जीत हासिल की है। भारत ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है। 

Similar News